महिला महाविद्यालय, कल्याण में आदर्श महिला शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

रविवार, 14 सितंबर 2025 को महिला महाविद्यालय, जोशी बाग, कल्याण में शिक्षक दिवस के अवसर पर आदर्श महिला शिक्षिका पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जनरल एज्युकेशन इंस्टिट्यूट महिला महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेंद्र करनकाळ और एस.एन.डी.टी कॉलेज समन्व्यक सौ. अदिती चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

ठाणे और कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र की स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के प्राचार्यों द्वारा नामित लगभग 70 आदर्श महिला शिक्षिकाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष जनरल एज्युकेशन एस.एन.डी.टी कॉलेज चे समन्व्यक सौ. अदिती चौधरी मुख्य अतिथि न्यू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज की प्राचार्या सौ. ज्योती लोहार ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के समर्पण और छात्र निर्मिती में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

संस्थान के कार्यवाहक विकास पाटील, सुभेदार वाडा हाई स्कूल के प्राचार्य मेटकरी, संचालक श्री सुनील पाटील, एडवोकेट जयस्वाल तथा स्पीकवेल अकादमी के प्रमुख परब सर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन महिला महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका प्रज्ञा जंगले ने किया। समन्वयक सौ. अदिती चौधरी ने महिला शिक्षिकाओं के प्रोत्साहन हेतु इस पहल की महत्ता पर प्रकाश डाला।

डॉ. सुनील पवार ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस समारोह में कई प्राचार्य, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस प्रकार, महिला महाविद्यालय ने शिक्षक दिवस की गरिमा बढ़ाते हुए महिलाओं के समर्पण और योगदान को सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...