श्री मुंबई दिगंबर जैन सेवा संघ का सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम संपन्न ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

श्री मुंबई दिगंबर जैन सेवा संघ द्वारा आयोजित 21वां सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम मालाड पूर्व के स्वामीनारायण मंदिर के शानदार ऑडिटोरियम हॉल में आनंद और उल्लास से संपन्न हुआ। जिसमें परम पूज्य अमोघ कीर्तिजी एवं परम पूज्य श्री अमर कीर्तिजी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन सीए संजय राजा जैन के द्वारा अत्यंत प्रभावशाली अंदाज से किया गया। दसलक्षण पर्व की समाप्ति के पश्चात क्षमा वाणी कार्यक्रम में एसपी जैन (प्राइड ग्रुप ऑफ होटल्स), गणपत कोठारी (अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन), मनोज राम मोहन छाबड़ा (बी.आर.कार्गो), विकास सेठी (सेठी फिनमार्ट), मनीष गंगवाल (गल्फ ऑयल), सुरेंद्र पांड्या (बाहुबली स्टॉक), सुरेश पहाड़िया (एसएसजे फाईनेंस), जमनालाल हपावत (ग्लोबल महासभा), पारस लोहाड़े (णमोकर तीर्थ), सुनील गंगवाल, जयेश उम्मेदमल काला, वर्धमान कासलीवाल, चंदप्रकाश गोधा ( आप्टस इंपेक्स), आलोक ठोलिया, पंकज जैन, पदमचंद गादिया (आरएमवी एसोसिएट्स), पदमचंद छाबड़ा (मनीष एजेंसी), महावीर बज, अजीत पाटनी (प्रगति प्लास्टिक), कमल कासलीवाल, पदमचंद कासलीवाल (सैफ स्टोरी) सहित सैकड़ों गणमान्य महानुभावों, महिलाओं, युवक, युवतियों ने हिस्सा लिया।

पूज्य मुनिराज ने अपने प्रवचन में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सेवा संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं आशीर्वाद दिया। 21 वर्ष से लगातार समाजसेवा में कार्यरत यशस्वी अध्यक्ष कैलाश चंद छाबडा (सिल्वर ट्रेडर्स) का भव्य स्वागत, सत्कार किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत श्रावक श्राविका पुलक मंच, भायंदर के मंगलाचरण द्वारा हुई। जिसमें सीमा पाटनी, काजल पाटनी और वंदना कासलीवाल ने एक भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। उच्च शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी तथा दशलक्षण पर्व में की गई तपस्या के लिए तपस्वियों का उचित सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ग्लोबल महासभा के प्रोफेशनल फोरम का भव्य शुभारंभ किया गया। साथ ही 9 अक्टूबर 2025 को भक्तांबर दिवस मनाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का संयोजन कमल गंगवाल, निर्मल जैन टीकमगढ़, मनीष जैन छाबड़ा, डॉ मनोज छाबड़ा, गजेंद्र काला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...

पुणे के पाबे घाट में दर्दनाक हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, मुंबई के दो युवाओं की मौत, 18 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे जिले के राजगढ़ तालुका स्थित...