बेगुर कालोनी कन्नड़ फ़िल्म अब हिंदी में।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

कर्नाटक के सिनेमा घरों में धूम मचाने वाली कन्नड़ फिल्म (बेगुर कालोनी)अब शीघ्र ही हिंदी पर्दे पर दर्शकों को देखने को मिलेगी।

हिंदी भाषा में डबिंग के निर्देशक रौनक मोसेस जानुमाला ने बताया कि दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता फ्लांईंग किंग मंजू के शानदार अभिनय, दिल को छू जाने वाली कहानी तथा कुशल निर्देशन में यह फिल्म बनाई गई है । यह फिल्म कर्नाटक के सिनेमा घरों में 100 दिन चल कर वहां धूम मचा दिया । फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए गीतों को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है ।

भारत रत्न डाक्टर भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान को सम्मान के उद्देश्य से बनाई गई इस फिल्म को दादा साहब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । फ्लाइंग किंग मंजू तथा अभिनेता राजीव हानू के शानदार अभिनय ने इस फिल्म को यादगार बना दिया है।इस फिल्म को कन्नड़ में मिली जबरदस्त सफलता और दर्शकों की मांग को देखते हुए अब यह फिल्म हिंदी में रिलीज की जा रही है ।

हिंदी फिल्म डबिंग निर्देशक रौनक मोसेस जानुमाला के कुशल निर्देशन में तैयार की जा रही इस फिल्म के प्रोजेक्ट में सतीश भट्टू अहिरे हेड आफ प्रोडक्शन हैं। यह हिंदी संस्करण J,A,D, Productions,Pvt,Ltd,और Rhythm Films के बैनर तले तैयार की जा रही है । यह फिल्म शीघ्र ही Pan India स्तर पर OTT और आनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...

विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL बिल्डिंग का किया दौरा, MMRDA अधिकारियों को लगाई फटकार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL...

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...