मातोश्री इंदिराबाई सरनाईक अस्पताल में मरीजों के इलाज़ और प्रशासनिक दिक्क़तों पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

Date:

■ भाजपा नेता रवि व्यास ने मंत्री प्रताप सरनाईक को लिखा निवेदन पत्र .

मुंबई वार्ता संवाददाता

लोगों से मिल रही इन्हीं शिकायतों के चलते मीरा भायंदर भाजपा (145) विधानसभा के चुनाव प्रभारी एड. रवि व्यास ने मंत्री प्रताप सरनाईक को निवदेन पत्र लिखा है और कुछ प्रमुख समस्याओं की ओर उनका ध्यानकर्षण किया है और सुझाव देते हुए इसे जल्द हल किये जाने की मांग की है.

रवि व्यास का कहना है की कई बार अस्पताल में भर्ती किये गए रोगियों का सही इलाज़ 10 से 15 दिनों तक सिर्फ जरूरी सरकारी औपचारिकता पूरी नहीं होने के चलते शुरू नहीं हो पाती और कई बार कागजात में कुछ कमी या फिर अन्य कारणों से भी जरूरी उपचार में देरी होती है जिससे कई बार मरीज की जान जाने का भी खतरा हो जाता है जिससे उनके परिजनों में नाराजगी साफ देखी जा सकती है.

जो की ना सिर्फ एक मरीज की जान से खिलवाड़ है बल्कि मानवता के लिहाज से भी उचित नहीं है. कई बार इन्हीं कारणों से डॉक्टर्स, अस्पताल स्टॉफ और परिजनों के बीच भी अनावश्यक तनाव निर्माण हो जाता है जिसे टाला जाना बहुत जरूरी है ताकि डॉक्टर्स और स्टॉफ की गरिमा भी सुरक्षित रहें.

मीरा भायंदर – शहर में बढ़ती आबादी और सरकारी अस्पताल और वहाँ मौजूद सुविधाओं की कमतरता के चलते मरीजों को होने वाली समस्याओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतें आम बात हो गयी थी. एक मात्र पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल लाखों की जनसंख्या वाले इस शहर में समुचित सेवा उपलब्ध करने में नाकाफी साबित हो रहा था. इसी के चलते शहर में सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ाये जाने और वहाँ पर्याप्त सुविधा मुहैया कराये जाने की मांग सालों से जनता कर रही थी.

जिसे देखते हुए ओवला मजिवाड़ा के चार टर्म से विधायक चुनें गए और वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक ने अपनी माता के नाम पर सरकारी फंड से इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक अस्पताल की शुरुआत कराई जहाँ मरीजों को मुफ्त इलाज़ मिल सके जो मीरा भायंदर महानगरपालिका द्वारा सरकारी मदत से संचालित किया जा रहा है.लेकिन कुछ सरकारी नियमों की अड़चन और देरी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इलाज़ में देरी के चलते कई बार रोगियों की जान पर भी बन आती है.

रवि व्यास ने मांग की है की गंभीर रूप से बीमार मरीजों की भर्ती करते ही तुरंत इलाज़ शुरू किया जाए और उसके लिए सरकारी पक्रिया का इंतज़ार ना करना पढ़ें, साथ ही ऐसी स्तिथि में अस्पताल के ट्रस्ट निधि का उपयोग कर त्वरित उपचार हो और फिर सरकारी फंड से इसे एडजस्ट किया जाए.

रवि व्यास का कहना है की मंत्री महोदय तत्काल प्रभाव से इन नियमों को लागू करने का आदेश और निर्देश अधिकारियों को दे जिससे आम जनता का सरकारी अस्पताल और सरकार के प्रति भरोसा और बढ़ेगा.रवि व्यास ने विश्वास जताया की अपने विकास कार्यो के चलते जनता में अटूट विश्वास प्राप्त कर रहें परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक इस गंभीर और जरूरी समस्या और अड़चन पर तुरंत ध्यान देंगे और लोगों की परेशानी दूर करने के लिए उचित कदम उठाएंगे.

गौरतलब है की पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में लाखों मरीजों के इलाज़ का दबाव, स्टॉफ और डॉक्टर की कमी और राजनैतिक दखलअंदाजी के चलते शहर की सरकारी रुग्ण सेवा पूरी तरह चरमरा गयी थी और ऐसे समय में इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक अस्पताल की शुरुआत लोगों के लिए उम्मीद की एक प्रबल किरण बनकर आयी थी लेकिन यहाँ भी सरकारी लालफितेशाही और लेटलतीफी मरीजों और आम जनता के भरोसे पर पानी फेरती नज़र आ रही है जिस पर तत्काल ध्यान देने और उचित सार्थक समाधान की सख्त जरूरत है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...