पूर्वांचल के बाहुबली नेता बृजेश सिंह का सुरियावा में भव्य सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

पूर्वांचल के बाहुबली नेता तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह का रविवार को सुरियांवा थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया द्वारा 51 किलो के फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उनको गदा भेट किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह सुरियावां थाना क्षेत्र परिसर में पहुंचे जहां थाना परिसर में बने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि विधान के साथ दर्शन पूजन किया।

इस दौरान बृजेश सिंह ने कहा कि जनता की सेवा के लिए जो भी मुझे जिम्मेवारी मिलेगी, मैं करता रहूंगा।उनके साथ आए वर्तमान विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह के प्रतिनिधि संजय ने नगर के वार्ड संख्या 5 में 800 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कराए जाने की घोषणा की ।

अध्यक्ष विनय चौरसिया ने इसके लिए एमएलसी व पूर्व एमएलसी के साथ ही वर्तमान एमएलसी प्रतिनिधि का भी आभार जताया। इस मौके पर रमाकांत जायसवाल, मनु सिंह, पंजाबी मोदनवाल, जलालुद्दीन सिद्दीकी, गिरजा शंकर, अभिषेक कुमार ,टोनी सिंह , रितेश सिंह, गोपाल विक्की सिंह, विजय वर्मा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के एमडी ड्रग्स व्यापार का नया डॉन कौन ?

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में डोंगरी इलाके से एमडी...

तड़ीपार आरोपी के पास 55.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता पवई पुलिस ने तड़ीपार किए...

मुंबई के स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की जांच के लिए 89 पद खाली, आशिष शेलार ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सरकारी,...

रामजीनगर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों को लेकर अमोल मातेले भड़के, एन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित रामजीनगर...