मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पाँच अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने, छह कांग्रेसी कर्मचारियों के साथ, 24 सितंबर 2025 को मुंबई, महाराष्ट्र स्थित पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया।प्रतिनिधिमंडल को पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन क्षमताओं, भूमिकाओं और ज़िम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।


पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा में समुद्री सुरक्षा, परस्पर प्रशिक्षण और द्विपक्षीय अभ्यासों पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित फ्रंटलाइन विध्वंसक, आईएनएस सूरत का भी दौरा किया, जो रक्षा निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है और आत्मनिर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया पहलों की शानदार सफलता का प्रमाण है।


यह यात्रा समुद्री क्षेत्र में सहयोग और सहभागिता बढ़ाने, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


