■ मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की कार्रवाई.
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल ने मुंबई के विभिन्न इलाकों से 11 ड्रग्स पैडलरो को गिरफ्तार कर कुल रू. 2.04 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है।


ANC की आजाद मैदान यूनिट ने दो ड्रग्स पैडलरो को धारावी इलाके से गिरफ्तार कर उनके पास से 140 ग्राम एमडी बरामद की है।


ANC की बांद्रा यूनिट ने बांद्रा से एक महिला ड्रग्स पैडलर को 849 ग्राम गांजा, और एक अन्य आरोपी के पास से 15 ग्राम हिरोइन ड्रग्स बरामद की है।


ANC की वर्ली यूनिट ने 1.182 किलो गांजा और 310 ग्राम हिरोइन समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ANC की घाटकोपर यूनिट ने गोवंडी इलाके से 3460 alprazolam- tremadol टेबलेट समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ANC की कांदिवली यूनिट ने गोरेगांव इलाके से 58 ग्राम एमडी समेत 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बोरीवली पश्चिम से 21 ग्राम हिरोइन समेत एक को और मालवानी से 4.202 किलो गांजा समेत 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।


