अंधेरी पूर्व के पंप हाउस की अंबे माता’ के दर्शन के लिए देवी भक्तों की हो रही है भीड़।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

नवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर मुंबई के अनेक इलाकों में सार्वजनिक नवरात्रोसव का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया है। अनेक जगहों पर जय अंबेमाता के दर्शन के लिए देवी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है। इसके अलावा मां जयअंबे की स्थापना घरों में भी देवी भक्तों द्वारा की गई है। जो कि देवी भक्तों के’ लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इसी तरह अंधेरी पूर्व के शारदा पांडे चाल में जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पा त्रिपाठी की ओर से पिछले कई सालों से नवरात्रि में अंबे माता’ की स्थापना की जा रही है। खास बात यह है कि अंबे माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

जननी शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित अंबे माता के दर्शन के लिए नवरात्रि के छठवें दिन पी. एस. फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप शर्मा व फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वीकृति शर्मा ने यहां उपस्थित होकर अंबे माता के दर्शन का लाभ उठाया।

इस दौरान शर्मा ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि में हम सब जगत जननी माँ दुर्गा की आराधना में लीन हैं चारों ओर आस्था की अमृत वर्षा हो रही है। मां से यही प्रार्थना है कि सभी देशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि का वास हो।

इस अवसर पर उमेश उपाध्याय, अशोक दुबे, संदीप चौबे , श्याम दुबे, माया दुबे, इंद्रावती वर्मा, सांवरिया चौरसिया, श्रीदेवी, मनीष पटेल तथा बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने अंबे माता का दर्शन किया । नवरात्रि के अवसर पर यहां पूजा-अर्चना, भजन , देवी गीत और सामूहिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...