मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को पालघर जिले में रेड अलर्ट जारी किया था। भारी बारिश और बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।


पालघर जिले में शनिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके दौरान पालघर जिले के जव्हार तालुका के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने की खबरें आई हैं। आपदा प्रबंधन के अनुसार, शनिवार रात 10.30 बजे धनवा गाँव में एक घर पर बिजली गिरने से एक ही परिवार के पाँच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।


दूसरी घटना जव्हार तालुका के धाधारी गाँव में हुई, जहाँ बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


