चोरी हुए रुपयों समेत आरोपी बिहार से गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

गोवंडी पुलिस ने लाखों रुपयों की चोरी कर बिहार भागे चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुए रुपये बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त (जोन-6) समीर शेख ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 19 सितंबर को भक्ति पार्क, वडाला निवासी तेज प्रकाश डांगी ने अपनी कार में रु 45 लाख रखे थे। उनके ड्राइवर नीतेश कुमार महतो और दीपक कुमार महतो रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत बिहार के समस्तीपुर इलाके में जाकर दोनों आरोपियों को रु 36,35,600 समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त समीर शेख के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई गोवंडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरीनाथ सावंत की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BEST को 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, वित्तीय सुधार योजना राज्य कैबिनेट के सामने आएगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा चलाने...

मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत, सेंट्रल रेलवे CSMT-कल्याण रूट पर शुरू करेगा 12 नई एसी लोकल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय रेल यात्रियों के...

मुंबई में बम धमाके की धमकी से हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में बम धमाके की...

मुंबई में 3 साल में 1.33 लाख टीबी मरीज, मालाड सबसे ज्यादा प्रभावित; महाराष्ट्र में 6.12 लाख मामले दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता राज्य सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)...