दिव्या पाटिल ने ‘माना के हम यार नहीं’ में लीड भूमिका निभाने को लेकर कही दिल की बात!

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

स्टार प्लस जल्द ही अपना बहुप्रतीक्षित नया शो ‘माना के हम यार नहीं’ लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें मंजीत मक्कड़ कृष्ण के रोल में और दिव्या पाटिल खुशी के रोल में दिखाई देंगी। कहानी एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के दिलचस्प कांसेप्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो बिल्कुल अलग इंसानों को करीब लाती है। खुशी, जो ‘इस्त्रीवाली’ है और कपड़े इस्त्री करके अपना जीवन चलाती है, अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाले हुए है और ताकत और सहनशीलता का प्रतीक है। वहीं, कृष्णा को एक चालाक, स्ट्रीट स्मार्ट और ठग के रूप में पेश किया गया है, जो अपनी अनोखी तरकीबों से जिंदगी में अपने रास्ते बनाता है।

खुशी का रोल निभा रही दिव्या पाटिल ने शो का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा,* “मुझे सच में बहुत खुशी है कि मैं स्टार प्लस के शो का हिस्सा बनी और खुशी का लीड रोल निभा रही हूँ। यह मेरे लिए एक बड़ा मौका है, और मैं उत्साहित भी हूँ और थोड़ी नर्वस भी क्योंकि यह किरदार बहुत चैलेंजिंग है। यह शो गणपति के समय साइन करना और भी खास लगा। यह इतनी पॉजिटिव शुरुआत के साथ शुरू हुआ, और मेरा परिवार और मैं इससे बहुत खुश हैं।”

अपने किरदार के बारे में आगे बात करते हुए, उन्होंने कहा,* “जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे किरदार और कहानी की गहराई ने बहुत खींचा। खुशी एक मजबूत, निडर और मेहनती लड़की है, जो अपने परिवार के लिए खड़ा होना जानती है, मुश्किलों का सामना करती है और अपने अपनों की परवाह करती है। वह स्मार्ट, भावुक और सहनशील है, एक सच्ची लड़ाकू। मैं पर्सनली रूप से उसके साथ जुड़ती हूँ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध...

बीएमसी की जनरल बॉडी बैठकों का पहली बार YouTube पर लाइव प्रसारण, पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने...

मातोश्री पर सपकाल-ठाकरे की मुलाकात, गांधी हत्या के समर्थन पर कड़ा बयान; संजय गायकवाड़ पर कार्रवाई की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...