डॉ शरद श्रीवास्तव हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत।

Date:

मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

जनपद के टीकरमाफी निवासी पत्रकार व दैनिक सहारा जीवन के संपादक संतोष श्रीवास्तव के अनुज एवं वरिष्ठ साहित्यकार व अंग्रेजी कविताओं के सुप्रसिद्ध अनुवादक डॉ. शरद श्रीवास्तव (प्रवक्ता अंग्रेजी, यू.पी.कॉलेज) को सम्मानित संस्था हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के गुरुतर दायित्व के निर्वहन हेतु केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मनोनीत किया गया है।

जानकारी के अनुसार राजकीय पुस्तकालय वाराणसी में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रविन्द्र शुक्ल द्वारा संस्थापित व दुनिया के 36 देशों में हिंदी तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु प्रसरित हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय ) के वैश्विक मंथन के भव्य कार्यक्रम में डॉ.नीरजा माधव, डॉ. अशोक सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, डॉ. हरेंद्र कुमार राय, प्रो.के. एन. तिवारी, प्रो.आशा राम त्रिपाठी, पी.पी. सिंह, के.एस. परिहार, संतोष कुमार प्रीत, विनोद कुमार एवं अन्य गणमान्य साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में प्रतिष्ठित संस्था के काशी प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ।

बताते चलें कि डॉ. शरद को इसके पूर्व भी विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण पदों एवम् साहित्यिक अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है। वे चर्चित पुस्तक था भरोसा फ़िर मिलोगे (गीत शतक) के गीतकार, पुनश्च राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यात विभिन्न साहित्यिक साझा संकलनों यथा: नई सदी के स्वर, मेरी कलम, भारत गौरव गाथा, काशी काव्य सरिता, कवितांबरा एवम् सोच विचार में विशिष्टता के साथ प्रकाशित साहित्यकार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर के नालों की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका।

■ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में...

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...