नोएडा और कर्नाटक में इमारतों के लिए ओसी प्रक्रिया हुई आसान, मुंबई की इमारतों को कब मिलेगी “ओसी” ? – गोपाल शेट्टी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने मांग की है कि मुंबई की इमारतों को भी नोएडा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबईकरों के साथ भी न्याय होना चाहिए और यहां भी ओसी प्रक्रिया को आसान बनाया जाना चाहिए। वर्तमान में मुम्बई में हजारों ओसी विहीन इमारतों के निवासियों की परेशानी बढ़ रही है और फ़्लैट हाथ से चले जाने का डर भी उन्हें सता रहा है। ओसी प्रक्रिया आसान करने से न सिर्फ फ्लैट धारकों की दिक्कत समाप्त होगी बल्कि सरकार को अच्छा खासा ‘रेवेन्यू’ भी मिलेगा।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने कहा कि, “नोएडा की कुछ इमारतों को ओसी देने के लिए माननीय सर्वोच्च अदालत का आदेश स्वागत योग्य है। इसी प्रकार कर्नाटक सरकार ने भी ओसी विहीन इमारतों के फ्लैट धारकों की दिक्कत को समझते हुए ओसी प्रक्रिया आसान करने का निर्णय हाल ही में ले लिया है।वहां भी अब ओसी प्राप्त करना बहुत आसान हो जाएगा। लेकिन मुंबई में यह प्रक्रिया बहुत जटिल और समय लेने वाली है। इससे मुंबईकरों को बहुत परेशानी हो रही है। ओसी प्रक्रिया को आसान बनाने से न केवल मुंबईकरों को राहत मिलेगी, बल्कि इससे शहर के विकास में भी मदद मिलेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...