■ हिन्दुत्व द्रोही अभिनेत्री को बनाया ब्रांड एम्बेसेडर।
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अब तक शिवसेना (उबाठा) पर सुविधानुसार हिन्दुत्व का इल्ज़ाम लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी भी इस रुख को अपनाते नजर आ रही है।ज्ञात हो कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कई बार खुद डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं। फिल्म ‘पठान ‘ में भगवा रंग का अंतरवस्त्र पहनने को लेकर उनकी हिन्दुत्व विरोधी सोच जनता के सामने आ चुकी है।
दिल्ली की JNU यूनिवर्सिटी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे हज़ार’ का समर्थन करते हुए इस अभिनेत्री ने हिन्दुस्थान के खिलाफ भी अपना मत स्पष्ट कर दिया था। लेकिन वाह रे भाजपा… बार बार शिवसेना (उबाठा) को हिन्दुत्व और देश भक्ति का पाठ पढ़ाने के बाद उनकी स्वयं की बुद्धि कहाँ चली गई जब उन्होंने एक हिन्दुत्व विरोधी, राष्ट्र विरोधी अभिनेत्री को अपने ही एक ऐसे बीमारी से संबंधित मंत्रालय का ब्रांड एंबेसडर बनाया है जिसका वो खुद बार बार शिकार होती रही है।


यह तो वहीं बात हुई “सुपवा बोले तो बोले, चलनियो बोले, जेकरे बहत्तर छेद।”प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के पहले मानसिक स्वास्थ्य राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।


एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मंत्रालय ने बताया कि दीपिका ने इस भूमिका को निभाने के लिए गहरा सम्मान व्यक्त किया और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के चल रहे प्रयासों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया है।भाजपा अध्यक्ष नड्डा जी को अगर कोई गलत फ़हमी हो गई है कि वो जो भी निर्णय लेंगे, जनता हिन्दुत्व का चश्मा लगाए उसे स्वीकार करेगी, तो यह जान ले कि जनता ने कॉंग्रेस जैसी पार्टी को सबक सिखाया है ।


हिन्दुत्व के नाम पर वोट की मलाई चाटने के बाद हिन्दुत्व विरोधी होने पर आपका भी उबाठा जैसा हाल करने में जनता कोई कसर नहीं रखेगी।



भाजपा के लिए सब माफी है