उज्जैन। मुंबई वार्ता /संजय जोशी

भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने आज सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित संध्या आरती में सहभागी होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए।


इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा उनका विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया।




