श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने महाराष्ट्र में हाल ही में हुई भारी बारिश से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।


एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को एक चेक प्रदान किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि योगदान में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से 1 करोड़ रुपये और मुंबई के वरिष्ठ खिलाड़ियों से 25 लाख रुपये शामिल हैं, जो राज्य के कृषक समुदाय के प्रति एकजुटता और समर्थन का संकेत है।




