श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यावरण-हितैषी पर्यटक परिवहन के लिए ई-बग्गी सेवा का उद्घाटन समारोह शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ।


इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद और केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में वनरानी ट्रेन और ई-बग्गियों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। यह सपना अब साकार हो गया है, जिससे पर्यटन को बड़ी गति मिलेगी। वाहन उत्सर्जन के कारण बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए, पार्क में इन इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि के कारण महाराष्ट्र और मुंबई में महत्वपूर्ण विकास हो रहा है। वर्तमान में डबल-इंजन सरकार प्रभावी रूप से काम कर रही है, लेकिन अगर ट्रिपल-इंजन सरकार बनी तो मुंबई के विकास को और तेज गति मिलेगी।
ई-बग्गी संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य प्रवेश द्वार से कान्हेरी गुफाओं तक चलेगी, जिससे पर्यटकों की यात्रा तेज और आरामदायक होगी। इसके अलावा, इस पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री एवं मुंबई उपनगर के पालक मंत्री अॅड. आशिष शेलार जी, पूर्व सांसद गोपाळ शेट्टी ,विधायक प्रवीण दरेकर , सांसद रवींद्र वायकर , सांसद संजय दीना पाटील, विधायक श्रीमती मनीषाताई चौधरी, विधायक प्रकाश सुर्वे, विधायक सुनील प्रभू , विधायक विद्याताई ठाकूर, विधायक मिहीर कोटेचा, विधायक सुनील राऊत, विधायक अनंत नर, विधायक अशोक पाटील अतिरिक्त मुख्य सचिव (वने) मिलिंद म्हैसकर, एम. श्रीनिवासा राव, एम श्रीनिवास रेड्डी, डॉ. जितेंद्र रंगावकर, वनरक्षक व संचालक (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान) अनिता पाटील समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थिती थे।


