■ दीपावली के बावजूद जनसभा में सुबह सात बजे से उमड़ा भारी जन सैलाब.
मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गत दिनों ‘शहरी नक्सलवाद’ के खिलाफ लड़ने का सभी नागरिकों से आह्वान किया था, उनके आह्वान से प्रेरित होकर तथा उनके प्रेरणादायक वक्तव्य को अपना ठोस समर्थन देने के लिए उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एक विशाल जनसभा का आयोजन सप्ताह मैदान, कमला विहार स्पोर्ट्स के सामने ,पोयसर जिमखाना मार्ग, कांदिवली (पश्चिम) में किया गया । “शहरी नक्सलवाद” के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए एकजुटता दिखाने, दीपावली होने के बावजूद यहां भारी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए।


जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी राय में, शहरी नक्सलवाद का अर्थ है जैसे कि
1. दहिसर के शुक्ला कंपाउंड में 40-45 वर्षों से रह रहे नागरिकों को बेघर करने वाले लापरवाह महानगरपालिका अधिकारी , यह शहरी नक्सलवाद है।
2. अन्याय करने वालों को बिना सोचे समझे संरक्षण देने वाले सुरक्षा कर्मी, यह शहरी नक्सलवाद है।
3. 1962 के पुराने डेटम लाइन के प्रशासनिक कानून का आधार लेकर लोगों पर अन्याय करने वाले डेवलपर , यह शहरी नक्सलवाद है।
4.घर के लिए पैसे लेकर उन्हें घर नहीं देने वाले बिल्डर ,यह शहरी नक्सलवाद है।
5. निजी जमीन पर अनुमति प्राप्त निर्माण को भी तोड़ने वाले व अपनी मनमानी करने वाले अधिकारी और उन्हें प्रोत्साहित करने वाले लोग ,यह शहरी नक्सलवाद है।
6. महानगरपालिका की अनुमति के बिना कोई भी कर नहीं भरने वाले निर्माणों को नजरअंदाज करने वाले महानगरपालिका के भ्रष्ट अधिकारी, यह शहरी नक्सलवाद है।
7. देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की गई राष्ट्रीय खेल नीति के बावजूद, मुंबई में जगह की कमी के चलते मुंबई महानगरपालिका के खेल के टर्फ परिपत्रक के खिलाफ काम करने वाले महानगरपालिका अधिकारी, यह शहरी नक्सलवाद है।
8. धारा 354 के तहत नोटिस देकर सैकड़ों इमारतों को महानगरपालिका अधिकारियों की मिलीभगत से तोड़वाने वाले जमीन मालिक – यह शहरी नक्सलवाद है। अब हमें एकजुट होकर इसी शहरी नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लंबी लड़ाई लड़नी है।


इस जनसभा में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी , एड. जे पी मिश्रा, मोहन मिठबावकर, श्रीकांत पांडे, आर आर ठक्कर, आर पी आय के रमेश गायकवाड़ तथा अजयराज पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


