श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित मच्छिंमार नगर के एक रूम में आज तड़के आग लगने से 3 लोग घायल हो गए और एक बच्चें की मौत हो गई हैं। घायलों को इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मच्छिंमार नगर 3 के शिव शक्ति नगर स्थित एक घर में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आज सुबह 4:15 बजे आग लगी है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे।


इस दुर्घटना में घायल 4 लोगों यश खोत(15), देवेन्द्र चौधरी (30), विराज खोत(13) और संग्राम कुर्ने को पास के सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से यश खोत की मृत्यु हो गई है। बाकियों का इलाज़ किया जा रहा है।


