मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के बाढग्रस्त किसान परिवारो की सहायता हेतु भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजहंस सिंह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए 11 लाख रुपये का धनादेश (चेक) सौंपा है।


भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजहंस सिंह ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट कर दीपावली एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विधायक राजहंस सिंह ने महाराष्ट्र राज्य में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित बाढ़ग्रस्त नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए 11 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को सुपुर्द किया।


इस अवसर पर विधायक राजहंस सिंह के साथ उनके पुत्र डॉ. नितेश सिंह भी उपस्थित थे।


