घाटकोपर में चार दिन और तीन रातों में बनाया गया ‘तोरणा किला’; शिवाई ग्रुप की पहल।

Date:

■ छत्रपति शिवाजी महाराज के गढ़किलों के इतिहास को सजीव करने का अनोखा प्रयास.

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

घाटकोपर पश्चिम के इंदिरा नगर स्थित शिव छाया कृपा चाल परिसर में शिवाई ग्रुप के 25 उत्साही युवाओं और बच्चों ने सिर्फ चार दिन और तीन रातों की कड़ी मेहनत से मिट्टी का ‘तोरणा किला’ तैयार किया है। दीपावली के अवसर पर यह सुंदर किला इलाके का मुख्य आकर्षण बन गया है।इस उपक्रम के लिए अंकुश उतेकर ने मिट्टी और अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

शिवाई ग्रुप का यह लगातार दूसरा वर्ष है। पिछले वर्ष उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान ‘शिवनेरी किला’ की प्रतिकृति तैयार की थी।इस वर्ष, शिवाजी महाराज द्वारा कम उम्र में जीता गया पहला किला ‘तोरणा गढ़’ प्रेरणा स्रोत के रूप में चुना गया।

अंकुश उतेकर ने बताया, “इस पहल का उद्देश्य बच्चों को छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम, दूरदृष्टि और गढ़किलों के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना है।”

शिवाई ग्रुप का संकल्प केवल दीपावली तक सीमित नहीं है। समूह ने निश्चय किया है कि वे हर वर्ष एक किले की प्रतिकृति बनाकर शिवनेरी से लेकर शिवाजी महाराज द्वारा जीते गए अंतिम किले तक का पूरा इतिहास साकार करेंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रफुल लोढ़ा की गिरफ्तारी को मंजूरी, ईडी को हिरासत में लेकर जांच की अनुमति।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विशेष अदालत...

मुंबई में जल संकट: डॉ. ई. मोझेस मार्ग की मुख्य पाइपलाइन फटी, कई इलाकों में आज पानी सप्लाई बंद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के...

महाराष्ट्र में संशोधित NPS अब वैकल्पिक: कर्मचारियों को 50% पेंशन का विकल्प, 31 दिसंबर 2026 तक फैसला जरूरी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों...