बीकानेर का अभय जैन ग्रंथालय बना राजस्थान का प्रथम पांडुलिपि संरक्षण केंद्र।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

भारत की प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने देशभर के 17 संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसमें राजस्थान का प्रतिनिधित्व ‘अभय जैन ग्रंथालय, बीकानेर’ द्वारा किया गया। यह ग्रंथालय अब राज्य का पहला आधिकारिक पांडुलिपि संरक्षण केंद्र बन गया है।

राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में आयोजित समारोह में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में 12 राज्यों के प्रतिनिधि संस्थान और 5 प्रतिष्ठित संगठन शामिल हुए।ग्रंथालय के निदेशक ऋषभ नाहटा ने केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से समझौता पत्र प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल, संयुक्त सचिव समर नंदा, निदेशक इंद्रजीत सिंह और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिर्वाण दास भी उपस्थित रहे।

संस्कृति मंत्रालय ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और संरक्षण की समयसीमा तो तय है, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह समझौता न केवल अभय जैन ग्रंथालय को राज्य का अग्रणी केंद्र बनाता है, बल्कि भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने का भी प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रफुल लोढ़ा की गिरफ्तारी को मंजूरी, ईडी को हिरासत में लेकर जांच की अनुमति।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विशेष अदालत...

मुंबई में जल संकट: डॉ. ई. मोझेस मार्ग की मुख्य पाइपलाइन फटी, कई इलाकों में आज पानी सप्लाई बंद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के...

महाराष्ट्र में संशोधित NPS अब वैकल्पिक: कर्मचारियों को 50% पेंशन का विकल्प, 31 दिसंबर 2026 तक फैसला जरूरी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों...