श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के तहत डॉ. ई. मोझेस मार्ग स्थित फेमस स्टूडियो के सामने 1650 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी में दरार आने से भारी जल रिसाव का मामला सामने आया है। यह लीकेज बुधवार (6 मई 2026) रात को पाया गया, जिसके बाद जलकार्य विभाग ने मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।


मरम्मत कार्य व्यापक होने के कारण गुरुवार, 7 मई 2026 को ‘डी’, ‘ई’ और ‘जी दक्षिण’ प्रभागों के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से जलापूर्ति की जा रही है।
■ इन इलाकों में पानी सप्लाई पूरी तरह बंद
डी विभाग:
लैमिंग्टन रोड, एम. एस. अली रोड, जे. बोमन बेहराम मार्ग, आर. एस. निमकर मार्ग, शुक्लाजी स्ट्रीट, ग्रांट रोड (पूर्व), बलराम स्ट्रीट, डॉ. डी. बी. मार्ग, पाथे बापूराव मार्ग और पूरा मुंबई सेंट्रल क्षेत्र।
इसके अलावा एम. पी. मिल्स कंपाउंड, बी. बी. नकाशे मार्ग, ताडदेव, आंबेडकर नगर कॉलोनी और केशवराव खाड्ये रोड (दक्षिण) में भी जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।


ई विभाग:
के. के. मार्ग, बी. जे. मार्ग, साने गुरुजी मार्ग, कस्तूरबा अस्पताल, मौलाना आजाद रोड, डेल स्ट्रीट, डॉ. आनंदराव नायर रोड, मेघराय सेठी मार्ग, मराठा मंदिर रोड, मोहम्मद शहीद मार्ग, कामाठीपुरा की 1 से 14वीं गली, चंद्रमणी बुद्ध विहार रोड, आग्रीपाड़ा क्षेत्र और नायर अस्पताल।
जी दक्षिण विभाग:
जे. आर. बोरिचा मार्ग, साने गुरुजी मार्ग और धोबीघाट इलाके में पानी सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
■ इन इलाकों में कम दबाव से पानी
ठाकुरद्वार, एम. के. रोड, आर. आर. रोड, जे. एस. एस. रोड, खाडिलकर रोड, गिरगांव रोड, ह्यूजेस रोड, बाबुलनाथ रोड और चौपाटी रोड पर कम दबाव से पानी दिया जाएगा।
■ बीएमसी की अपील
बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का उपयोग बेहद सावधानी और जरूरत के अनुसार करें तथा मरम्मत कार्य में सहयोग दें।
यह समस्या शहर की मुख्य जल आपूर्ति लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण उत्पन्न हुई है, जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।


