उपनगर जिला स्तरीय कैडेट प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न।

Date:

■ स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मुंबई उपनगर जिले के 12 से 14 आयु वर्ग के कैडेट खिलाड़ियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता मीना ताई ठाकरे मैदान, चेंबूर वाशी नाका में उत्साह के साथ संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया और विभिन्न गटों में तेज, दमदार और कौशलपूर्ण खेल प्रदर्शन देखने को मिला।इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई उपनगर जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय स्पर्धा में करेंगे। इस कारण खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम में जिला सचिव जयदीप कदम, कोषाध्यक्ष संतोष वस्त, मुंबई जिला सचिव विजय कांबळे और अनिल रोडे की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं प्रतियोगिता निरीक्षक के रूप में रेलवे पुलिस विभाग के प्रशिक्षक अजय लोखंडे ने मार्गदर्शन किया।

जिला स्तर से राज्य स्तर तक आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने वाली यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होने पर पालकों, प्रशिक्षकों और आयोजकों ने समाधान व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...