रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

गोराई के छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीड़ांगन में 4 जनवरी से आयोजित होने वाली राम कथा की रुप रेखा को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक सामूहिक बैठक बोरीवली पश्चिम स्थित आचार्य नरेन्द्र देव विद्यामंदिर में संपन्न हुई ।


श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शंभू नाथ मिश्रा ने पदाधिकारियों को बताया कि यह कथा 4 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित की गई है ।कथा आयोजन पर विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 4 जनवरी को राम कथा की कलश यात्रा निकाली जाएगी ।उसी दिन शाम से साथ ही रामकथा का शुभारंभ होगा । इस बार अयोध्या के आचार्य श्री ब्रह्मानंद शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से रामकथा का गायन एवं प्रवचन करेंगे ।


मिश्र ने सभी रामकथा प्रेमियों से अपील कर कहा है कि वे भारी संख्या में उपस्थित रह कर रामकथा श्रवण कर पुण्य के सहभागी बनें ।


रामकथा महोत्सव केलिए आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में श्री शंभू नाथ मिश्रा,राम यादव, अमित झा, विनोद तिवारी, अशोक मिश्रा, प्रेमशंकर नन्हे शुक्ला, उमेश दूबे,धीरज शुक्ला, चंद्रकांत मिश्रा, सच्चिदानंद यादव, उमेश तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।



Good