जौनपुर। मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

विश्व कल्याण, राष्ट्रीय एकता, स्वस्थ समाज और पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश देने वाली विश्व जन कल्याण आध्यात्मिक धाम पदयात्रा का बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तिलवारी गांव में भव्य स्वागत किया गया।


युवा समाजसेवी संजय दुबे ने कहा कि इस यात्रा से सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रेम की भावना मजबूत होगी। उन्होंने इस यात्रा के लिए इस यात्रा के लिए आयोजक जयशंकर दुबे को क्षेत्रीय जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। जयशंकर दुबे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विश्व जन कल्याण और सद्भावना को बढ़ावा देना है।


रविवार 9 नवंबर को सुबह 6 बजे लेदुका बाजार से प्रारंभ पदयात्रा का समापन विजेथुवा, सुल्तानपुर स्थित बजरंगबली के विख्यात मंदिर पर दर्शन के साथ संपन्न हुआ।


इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, महात्मा शुक्ला, उमाशंकर दुबे, जगदंबा प्रसाद सिंह, उपेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, पत्रकार अजय सिंह, विपुल दुबे जिला, आशुतोष दुबे, चंदन दुबे, संतोष कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह, आशीष कुमार दुबे भीम, सुभाष यादव अमीन, प्रियम दुबे, रितेश सिंह, सूर्य सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।



जय श्री राम