■ पत्नी हेमामालिनी ने कहा अभी उनका इलाज चल रहा है।
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की मृत्यु की खबर फैली हुई थी। इस खबर का खंडन करते हुए उनकी पत्नी हेमामालिनी मालिनी ने X पर बताया कि धर्मेंद्र की हालत ठीक है और वे जिंदा है।


हेमामालिनी X पर लिखा:-
जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल उस व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है।’ कृपया परिवार और उसकी गोपनीयता की आवश्यकता को उचित सम्मान दें.






