चोरी की हार्ले-डेविडसन बाइक से पुलिस को मारी टक्कर।

Date:

उल्हासनगर/मुंबई वार्ता/ राजन बलसाने

उल्हासनगर में चोरी की बाईक चलाते हुए बाईक सवार ने ट्राफिक पुलिस को ही टक्कर मारी और फरार हो गए।

उल्हासनगर कैंप-3 स्थित फॉलवर लाइन चौक पर गुरुवार शाम लगभग 7 बजे ट्रैफिक पुलिस अंमलदार विश्‍णू शिंदे (पोहवा क्र. 4634) और ट्रैफिक वार्डन नरेश दळवी ड्यूटी पर ट्रैफिक नियंत्रण का काम कर रहे थे। इस दौरान जवाहर होटल की दिशा से बिना नंबर प्लेट की ट्रिपल सीट मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस अंमलदार ने वाहन थामने का प्रयत्न किया, तब चालक और उसके दो साथी भागने के इरादे से बाइक पुलिसकर्मी पर चढ़ाकर मौके से अम्बरनाथ की ओर फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने तुरंत पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। बाद में ई-चलन मशीन के माध्यम से चेसी नंबर द्वारा जांच की गई तो बाइक का नंबर MH03EQ7458 और कंपनी हार्ले-डेविडसन X440 पाया गया। वाहन मालिक का नाम कुणाल केणी (निवासी मुलुंड, मुंबई) सामने आया।

जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह बाइक उनकी है और इसकी चोरी की रिपोर्ट उन्होंने नवघर पुलिस स्टेशन, मुंबई में बुधवार रात दर्ज कराई थी।

नवघर पुलिस के अनुसार, उक्त मोटरसाइकिल की चोरी के मामले में गुरजि क्रमांक 498/2025, भा.दं.सं. की धारा 303, 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।इस प्रकरण की जानकारी उल्हासनगर ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिरसाठ ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...