जयप्रकाश सिंह बने शिवसेना उत्तर भारतीय संघटना के महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

वरिष्ठ समाजसेवी तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता तथा शिवसेना नेता संजय निरुपम के अत्यंत करीबी जयप्रकाश सिंह के अच्छे कार्यों को देखते हुए शिवसेना शिंदे गुट द्वारा उन्हें उत्तर भारतीय संघटना के महाराष्ट्र राज्य कार्याध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। समझा जाता है कि महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए आशा जताई है कि हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे कि हिंदुत्व विचारधारा तथा धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं से प्रेरित होकर जयप्रकाश सिंह भी पार्टी के लिए समर्पित भावना के साथ काम करेंगे तथा उत्तर भारतीय संघटना को और मजबूत करने का काम करेंगे।

जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। उन्होंने दी गई जिम्मेदारी के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे तथा अध्यक्ष गुलाब दुबे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महानगरपालिका चुनाव में उत्तर भारतीय समाज को शिवसेना के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत से कड़ी मेहनत करेंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुलाब दुबे को उत्तर भारतीय संघटना का महाराष्ट्र अध्यक्ष, राजेश सिंह को महाराष्ट्र सचिव, सुनील शुक्ला को महाराष्ट्र उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह को महाराष्ट्र कोषाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मरीन ड्राइव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वर्षों से फरार घोषित आरोपी बदवार पार्क से गिरफ्तार

मुंबई वार्ता संवाददाता मरीन ड्राइव पुलिस ने पिछले कई...

नेपाल की मदद के लिए विशेष राहत कोष तैयार करे भारत सरकार: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उप महापौर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सर्वदलीय आंदोलन, 7 सितंबर को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे जाम करने का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता वसई-विरार में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने...