■ 65.57 लाख के सोना समेत 4 गिरफ्तार.
■ 54 लाख के हीरे समेत 1 गिरफ्तार.
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एयरपोर्ट पर कुल 13 लोगों को सोना, हीरा और ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कुल रू 28 करोड़ से अधिक का माल बरामद किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अलग अलग मामलों में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर रू 26.981 करोड़ के गांजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


मुंबई एयरपोर्ट पर ही 4 अलग अलग मामलों के अंतर्गत रू 65.57 लाख का सोना बरामद किया गया है। एक अन्य मामले के अंतर्गत एक आरोपी को रू 54.13 लाख के हीरे तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।



Good