मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है और शहर में ठंडक का असर स्पष्ट महसूस हो रहा है। इसी के मद्देनज़र ‘आई बाबा फाउंडेशन’ की ओर से टाटा अस्पताल परिसर में इलाज हेतु आए मरीज और उनके परिजनों के साथ-साथ फुटपाथ पर रात बिताने वाले बेघर नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।


बता दें कि स्व. संताजी गायकवाड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक योगेश मौर्य के नेतृत्व में यह सेवा उपक्रम आयोजित किया गया। ठंड के मौसम में सबसे अधिक सहायता की ज़रूरत रखने वाले लोगों तक गर्माहट पहुँचाने का फाउंडेशन का यह सराहनीय प्रयास स्थानीय नागरिकों द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।


ज्ञात हो कि आई बाबा फाउंडेशन समाज के गरीब, जरूरतमंद, आदिवासी तथा वंचित वर्गों के लिए विभिन्न सामाजिक उपक्रम लगातार चलाता रहता है। हाल ही में बाल दिवस के अवसर पर फाउंडेशन ने सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले अनाथ और गरीब बच्चों के साथ खिलौने, खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएँ बांटकर बाल दिवस मनाया था।


“समाज के वंचित वर्गों को मुस्कुराने का अवसर देना और मुश्किल घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है,” ऐसा फाउंडेशन के संस्थापक योगेश मौर्य ने बताया।


