श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अंधेरी MIDC इलाके में शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब केमिकल के भाप से ग्रसित होने के कारण 1 युवक की मृत्यु हो गई जबकि 2 अन्य लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।


स्थानीय पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने बताया कि आज दोपहर ढाई बजे यह दुर्घटना घटी। अंधेरी MIDC, सुभाष नगर के भंगारवाडी के एक घर में भंगार का काम करने वाले अहमद सैयदा हुसैन ने पुरानी वस्तुओं को साफ़ करने के लिए पानी में सोडियम सल्फाइड मिला कर एक सोल्यूशन बनाने की कोशिश किया। गलती से पानी में केमिकल की मात्रा बढ़ गई जिसके कारण पानी में से जहरीली भाप निकलने लगी। यही केमिकल अहमद के अंदर साँस लेने के दौरान चली गई और वे बेहोश हो गए। उनके करीब बैठे 2 अन्य लोगों, सबा हुसैन, नौशाद हुसैन भी केमिकल से ग्रसित हुए।


उन्होंने यही भी उल्लेख किया कि तीनो लोगों को इलाज के लिए स्थानीय होली स्पिरिट अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने अहमद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों लोगों की हालत ठीक है।




