मुंबई लोकल ट्रेनों की बढ़ेगी फेरी, हार्बर लाइन पर भी चलेगी AC लोकल।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को और आसान बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनमें लोकल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोत्‍तरी और हार्बर मार्ग पर पहली बार एसी लोकल की शुरुआत जैसे बड़े बदलाव शामिल हैं।

रेल्वे धिकारियों के मुताबिक, मध्य रेल्वे पर नए साल में एक संशोधित समय-सारणी लागू होगी। इसके तहत मुख्य मार्ग पर 10 से 12 लोकल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही, 15 डिब्बों वाली ट्रेनों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है, जिससे अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।हार्बर मार्ग के यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड से एसी लोकल चलाने की अनुमति पहले ही मिल चुकी है। इसके अलावा, नेरुल-उरण मार्ग पर 10 अतिरिक्त फेरे जोड़े जाएंगे, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।

मध्य और पश्चिम रेल्वे की लोकल सेवाओं के लिए संशोधित समय-सारणी जनवरी 2026 तक लागू होने की उम्मीद है। रेल्वे सूत्रों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर 10-12 लोकल फेरे और 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।मुख्य मार्ग पर फेरे बढ़ाने के लिए, सीएसएमटी से छूटने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर मोड़ दिया जाएगा। इस कदम से लोकल सेवा में सुधार होगा और यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इन बदलावों के साथ, 15 डिब्बों वाली ट्रेनों को समायोजित करने के लिए प्लेटफॉर्म की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। इससे अतिरिक्त 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा और यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अभय योजना का दायरा बढ़ेगा, 25 हजार वंचित झुग्गीवासियों को मिलेगा लाभ।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री...

कुर्ला में गणेश प्रतिमा पलटी, दो लोगों को मामूली चोटें।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम में एलबीएस रोड स्थित...