इन्द्रिश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

डोंबिवली पूर्व में आगामी रविवार को आरोग्य धन संपादा फाउंडेशन एवं तेरना अस्पताल ले सौजन्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महास्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।


यह स्वास्थ्य शिविर डोंबिवली पूर्व,सोनारपाड़ा स्थित साईं ज्योति बंगाला में रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य जांच के अलावा जरूरतमंदो को मुफ्त चश्मा वितरित किया जाएगा।


भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र चौहान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।



Nice