श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अँधेरी पुलिस ने मात्र 8 घंटों के भीतर हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को मरोल सहार पाइप लाइन के पास किसी व्यक्ती के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहित सोनी के रूप में हुई। अंधेरी पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 10 टीमें जांच पर लगाई गई। मात्र 8 घंटों में पुलिस ने आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर ली और दोनों आरोपियों रोहित पाल, मनोज सोनी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावाडे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश मचिदर की टीम ने की है।


