मुंबई वार्ता संवाददाता

लोकगायिका गीता रबारी का डायरो कार्यक्रम बोरीवली में विधायक संजय उपाध्याय द्वारा रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में साथ ही केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सांसद श्री पीयूषजी गोयल के कार्यवृत्त विमोचन भी होगा।


बोरीवली पश्चिम के स्व.प्रमोद महाजन क्रीड़ांगन में रविवार 30 नवंबर को भव्य लोकगीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।नवंबर के प्रारंभ में मराठी गीतों का प्रसिद्ध गायिका वैशाली सामंत का कार्यक्रम विधायक संजय उपाध्याय द्वारा आयोजित होगा। गुजरात की कोकिल कंठी गायिका गीता रबारी को लेकर एक भव्य आयोजन की जानकारी आज विधायक संजय उपाध्याय ने पत्रकारों को दी। यह कार्यक्रम संपूर्ण नि:शुल्क है।


संजय उपाध्याय ने कहा कि, “प्रत्येक परिवार को कार्यकर्ताओं द्वारा पास उपलब्ध कराए जाएंगे । दस हजार से अधिक नागरिक इस कार्यक्रम का लुफ्त ले सकेंगे ऐसी भव्य व्यवस्था हमने की है ।” इसी अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष जी गोयल के कार्यवृत्त का विमोचन भी किया जाएगा।
संजय उपाध्याय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल उपस्थित रहेंगे ।इस अवसर पर निरंजन शेट्टी, उत्तर मुंबई भाजपा मीडिया प्रभारी नीला बेन कनुभाई राठोड़ माजीनगरसेवक विद्यार्थी सिंह, बिना दोशी, असावरी पाटिल, दिनेश झाला, संतोष सिंह, शिव शेट्टी, नीरव मेहता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।



Good