युवा महोत्सव में इंदिरा गांधी महाविद्यालय को मिली सफलता।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के अंतर्गत जिला क्रीड़ा परिषद तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, मुंबई उपनगर की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हाल ही में ए.एम. नाईक हाई स्कूल, पवई में जिला क्रीड़ा अधिकारी रश्मी आंबेडकर के मार्गदर्शन में किया गया।

इनमें लोकनृत्य और लोकगीत प्रतियोगिता में ज्ञान प्रसारक शिक्षा संस्थान के पार्क साइट, विक्रोली (पश्चिम) स्थित इंदिरा गांधी महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इसके साथ ही महाविद्यालय का चयन मुंबई मंडल स्तरीय युवा महोत्सव के लिए हुआ है।बता दें कि मुंबई विश्वविद्यालय के छात्र विकास विभाग द्वारा आयोजित 58वें युवा महोत्सव की ज़ोन स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में भी महाविद्यालय ने 4 पुरस्कार जीतकर जोरदार उपलब्धि कायम की है।

मुंबई विश्वविद्यालय स्तरीय अंतरविभागीय अंतिम फेरी में लोकनृत्य स्पर्धा में द्वितीय स्थान तथा मेहंदी स्पर्धा में साइमा इनामदार ने प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल किया।युवा महोत्सव में महाविद्यालय की लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना संस्था की अध्यक्षा पुष्पलता बालासाहेब म्हात्रे तथा महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र महादेव म्हात्रे द्वारा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related