■ ’लॉर्ड बुद्धा टेलीविजन के स्थापना दिवस पर सम्मान.
मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भारतीय संविधान के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर आंबेडकरी आंदोलन में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले मान्यवरों को इस वर्ष ‘प्रेरणा पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया। लॉर्ड बुद्धा टेलीविजन के 15वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुंबई की समाजसेविका छायाताई संजय खंडागळे को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।


यह पुरस्कार समारोह नरिमन पॉइंट, यशवंतराव चव्हाण में आयोजित किया गया था।बोधगया, बिहार के भदंत हर्षबोधी तथा पूर्व मंत्री और विधायक राजकुमार बडोले के शुभहस्तों से छायाताई खंडागळे का सम्मान किया गया। समाज के वंचित वर्गों में बौद्ध विचारधारा का प्रसार, महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उन्होंने निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें यह गणमान्य पुरस्कार प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, मान्यवर एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए छायाताई खंडागळे ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि समाज के लिए कार्य करने वाले प्रत्येक हाथ और प्रत्येक कदम का गौरव है। बाबासाहेब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा यह पुरस्कार मुझे देता है।


