अंधेरी के लॉज में युवती से गैंगरेप ।

Date:

■ वीडियो बनाकर दी धमकी.

■ स्ट्रगलर मॉडल गिरफ्तार,बालात्कारी फरार.

जय सिंह / मुंबई वार्ता

अंधेरी पूर्व के एक लॉज में युवती के साथ हुए गैंगरेप ने मुंबई में सनसनी फैला दी है। दो दरिंदों ने न सिर्फ पीड़िता को बेहोशी की हालत में अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी दी कि अगर उसने जुबान खोली तो वीडियो वायरल कर देंगे। धमकियों के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार पीड़िता एक स्ट्रगलर मॉडल के यहां गरम मसालों की बिक्री और मार्केटिंग का काम करती थी। कामकाज जे.बी. नगर (अंधेरी पूर्व) में होता था। दो दिन पहले उसी स्ट्रगलर मॉडल ने काम का बहाना बनाकर उसे एक लॉज में बुलाया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीड़िता के बेहोश होते ही आरोपी महिला ने अपने दो परिचितों को मौके पर बुला लिया। दोनों ने बारी-बारी से युवती के साथ बलात्कार किया।कुछ घंटे बाद होश आने पर पीड़िता ने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में पाया और देखा कि दोनों आरोपी उसका वीडियो बना रहे थे। शोर मचाने की कोशिश करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके बावजूद युवती ने साहस दिखाते हुए पुलिस से संपर्क किया।

शिकायत मिलते ही अंधेरी पुलिस हरकत में आ गई और गैंगरेप में मदद करने वाली स्ट्रगलर मॉडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंधेरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश मंचिंदर के अनुसार, “मुख्य दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related