वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामबोध पांडे को मिलेगा आचार्य चाणक्य सम्मान।

Date:

प्रतापगढ़। मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

एक्सचेंज फॉर चेंज इनिशिएटिव फाउंडेशन, मुंबई द्वारा 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक, सीनियर बेसिक विद्यालय, धौरहरा, प्रतापगढ़ में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में साहित्य भूषण , पूर्व प्राचार्य तथा कई पुस्तकों के लेखक डॉ रामबोध पांडे को आचार्य चाणक्य सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे को पत्रकारिता गौरव सम्मान, वरिष्ठ नागरिक त्रिवेणी प्रसाद पांडे को वरिष्ठ नागरिक सम्मान, थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह को उत्कृष्ट जन सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह में तिवीपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती रीता शारदा प्रसाद द्विवेदी, धौरहरा की ग्राम प्रधान श्रीमती विभा अंजुल मिश्रा तथा कबीरपुर की प्रधान श्रीमती नीलम जयप्रकाश सिंह को सर्वश्रेष्ठ ग्राम प्रधान से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व चयनित 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल प्रदान किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य तथा सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक श्याम शंकर मिश्र करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र पांडे शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ केपी सिंह, चित्रकार और कवि रामजी मिश्र, गड़बड़ कवि राजेंद्र प्रसाद पांडे, एडवोकेट दिनेश चंद्र त्रिपाठी तथा कवि जयराम राही उपस्थित होंगे।

संस्था के डायरेक्टर तथा इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता एड. भारत पांडे ने उपरोक्त जानकारी दी। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक के रूप में पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश कुमार पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान अयोध्या यादव, उद्योगपति विपिन पांडे अपना सक्रिय योगदान प्रदान करेंगे। संस्था के संस्थापक अभिषेक पांडे ने कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related