आंखों में मिर्च झोंककर ‘लूट’…आरे पुलिस ने चारों लुटेरे दबोचे।

Date:

■ ₹10.40 लाख का माल बरामद।

जय सिंह /मुंबई वार्ता

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर मेहनतकश नागरिकों को लूटने वाले गिरोह का खेल आखिरकार आरे पुलिस ने खत्म कर दिया। आरे कॉलोनी ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर जबरन सोने की चेन लूटने वाली पूरी गैंग को दबोचा लिया हैं।चारों आरोपियों को आरे पुलिस ने गिरफ्तार कर ₹10.50 लाख की संपत्ति बरामद कर ली हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोहम्मद हनीफ खान (45), निवासी देवनार, ने पुलिस को बताया कि दिनांक 23 नवंबर 2025 की शाम 4.30 से 5.30 बजे के बीच सायरा और एक अज्ञात ऑटो चालक उन्हें बहला-फुसलाकर आरे डेयरी के पीछे ले गए, जहां पहले से मौजूद दो मोटरसाइकिल सवार मौजूद थे। चारों ने मिलकर उनके गले से ₹5 लाख की सोने की चेन छीनी, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फरार हो गए।

गुनाह दर्ज होते ही अपराध प्रकटीकरण अधिकारी पीएस आई सचिन पांचाळ और टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के 17 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्धों के चेहरे अस्पष्ट होने के बावजूद टीम ने कौशलपूर्ण जांच, गुप्त मुखबिरों की मदद और तेज़ी से की गई कार्रवाई के जरिए चारों आरोपियों को धर दबोचा। आरे पुलिस ने विशाल सिद्धार्थ वाघ 27,नमेश नागेश सुर्वे 23,जहांगीर सल्लाउदीन कुरेशी 25,शहरीन औरंगजेब कुरेशी 24,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से सोने की चेन, पल्सर मोटरसाइकिल और ऑटोरिक्शा समेत कुल ₹10,50,000 की संपत्ति बरामद की गई।

मुख्य आरोपी विशाल वाघ पर पहले से डोंबिवली पुलिस स्टेशन के कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, मारपीट जैसे अपराध शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में,पीएसआई मंगेश अंधारे, पीएसआई सचिन पांचाळ व टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related