मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के 17 इलाकों में तीन दिन पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मुंबई को 15 फीसदी कम पानी की आपूर्ति के बारे में अलर्ट किया है।


मनपा ने भांडुप जलशुद्धिकरण केंद्र को पानी सप्लाई करने वाली 2750 मिमी व्यास की तानसा पाइपलाइन बदलने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। यह कार्य मूल रूप से 3 और 4 दिसंबर को प्रस्तावित था, लेकिन भारतरत्न डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शहर में आने वाले लाखों अनुयायियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया। इसके कारण मुंबई के 17 क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कम पानी मिल सकेगा।
मनपा ने मुंबई के भांडुप जलशुद्धिकरण केंद्र को पानी सप्लाई करने वाली 2750 मिमी व्यास की तानसा पाइपलाइन बदलने का अहम कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत पुरानी पुरानी पाइप लाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। मनपा के अनुसार इस काम में अनुमानित लगभग 24 घंटे का समय लगेगा। इसके कारण मुंबई के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति पर प्रभाव पड़ेगा।
मनपा ने अनुसार 8 दिसंबर सुबह 10 बजे से 9 दिसंबर सुबह 10 बजे तक शहर के कुल 17 प्रशासनिक विभागों में पानी की आपूर्ति में कटौती की जाएगी। प्रभावित विभागों में ए, सी, डी, जी दक्षिण, जी उत्तर सहित पश्चिम उपनगर के एच पूर्व, एच पश्चिम, के पूर्व, के पश्चिम, पी दक्षिण, पी उत्तर, आर दक्षिण, आर उत्तर, आर मध्य तथा पूर्व उपनगरों के एन, एल और एस विभाग शामिल हैं। मनपा के 17 वार्ड प्रभावित होंगे। मनपा के अनुसार 18 घंटे के कट का ऐलान किया गया है। नए बयान में इसमें 24 घंटे का समय लगने की बात कही है।


