मुंबई वार्ता संवाददाता

आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन की पहल पर दादर स्थित तिलक भवन में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चुनाव प्रबंधन, महानगरपालिका प्रशासन और सूचना का अधिकार (RTI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया।


सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका और आरटीआई से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने “सूचना कैसे प्राप्त करें और जनहित में उसका प्रभावी उपयोग कैसे करें” इस बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।


उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बूथ मज़बूत करें, बाकी सब अपने आप हो जाएगा।”प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ॲड. संदेश कोंडविलकर ने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया, आवश्यक शर्तें और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
पूर्व नगरसेवक आसिफ ज़केरिया ने मुंबई महानगरपालिका की संरचना, विभागीय जिम्मेदारियों और कार्यपद्धति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “कौन सा विभाग कौन-सा काम करता है और नागरिक सेवाएँ देते समय जनप्रतिनिधियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।”भारतीय यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन मनु जैन ने नगरपालिका चुनावों में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से प्रचार, संवाद और मतदाताओं तक पहुँच बढ़ाने की विभिन्न रणनीतियों पर मार्गदर्शन किया।इस शिविर में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी, सचिव प्रभारी पवन मजेठिया, तथा सचिव हरगुन सिंह की भी प्रमुख उपस्थिति रही।मुंबई यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर नए कार्यकर्ताओं के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
प्रतिभागियों ने मत व्यक्त किया कि आगामी चुनावों में प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा, जानकारी और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ।



Very good