पीयूष गोयल के ‘जन संवाद’ पहल को लगातार मिल रहा है उत्साहपूर्ण समर्थन; मालाड-पश्चिम जन संवाद में ५० से अधिक शिकायतें/मुद्दे सुने गए।

Date:

■ पीयूष गोयल ने बीएमसी अधिकारियों को तत्काल और निश्चित समयसीमा में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर मुंबई के सांसद और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की ‘जन संवाद’ सार्वजनिक संवाद पहल उत्तर मुंबई में लगातार बड़ा सकारात्मक प्रभाव ला रही है, जिसके परिणामस्वरूप कई तात्कालिक समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

आज मालाड-पश्चिम में वालनई कॉलोनी बीएमसी स्कूल, गौतम बुद्ध मार्ग पर दोपहर १२:३० से १:३० बजे के बीच आयोजित संवाद सत्र में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।आज के जन संवाद में पीयूष गोयल ने व्यक्तिगत रूप से ५० से अधिक शिकायतें/मुद्दे सुने। कुछ शिकायतों पर उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए मौके पर ही समाधान के लिए निर्देश दिए। इनमें ७ हाउसिंग सोसायटी की लगभग ४०० परिवारों के लिए सोसायटी सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी बीएमसी अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश भी शामिल थे।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इन सोसायटीज़ को ओसी (ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट) मिलने के बावजूद सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।नागरिकों द्वारा उठाए गए एक अन्य मामले में, २४ घंटे चल रहे निर्माण कार्य के कारण खंभों, पुलों आदि के निर्माण से हो रही धूल प्रदूषण की समस्या पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश गोयल ने अधिकारियों को दिए।

निवासियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्धारित समय का पालन न करने के कारण लगभग १,५०० परिवारों को बड़े पैमाने पर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।नागरिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों में आवास पुनर्विकास में बाधाएं, सड़कों की खराब स्थिति, ड्रेनेज और सीवर सिस्टम में खामियां, पानी आपूर्ति में अनियमितताएं, वालनई पार्क क्षेत्र में नशे के आदी व्यक्तियों द्वारा उत्पन्न परेशानी और असामाजिक तत्वों की उपद्रवी गतिविधियां, तथा अन्य बुनियादी नागरिक समस्याएं शामिल थीं।

● सांसद पीयूष गोयल का वक्तव्य

जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गोयल ने कहा,“स्थानीय विकास और बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। प्रत्येक उचित शिकायत पर तुरंत निर्णय सुनिश्चित करने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ‘जन संवाद’ प्रणाली वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन दृष्टिकोण से प्रेरित ‘सरकार जनता के द्वार’ की अवधारणा का सच्चा क्रियान्वयन है। उत्तर मुंबई के सर्वांगीण विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

मालाड-पश्चिम के नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी एक बार फिर सिद्ध करती है कि ‘जन संवाद’ पहल स्थानीय समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और विश्वसनीय समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनती जा रही है। वालनई क्षेत्र की शिकायतों का शीघ्र समाधान होगा, ऐसा विश्वास नागरिकों ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम बना ‘झूठ की गूंज’: बाबूभाई भवानजी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय शिवसेना नेता और मुंबई के पूर्व...