श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कुर्ला, सुंदरबाग के कमानी इलाके में रेडी मिक्स कंक्रिट (RMC) प्लांट के कारण फैल रहे प्रदूषण की जांच संबंधी दायर याचिका की सुनवाई के बाद मुंबई उच्च न्यायालय ने जांच के निर्देश दिए हैं।




ज्ञात हो कि सुंदर बाग, कमानी स्थित फीनिक्स मॉल के पीछे, 2 आरएमसी प्लांट, स्वास्तिक और स्काईवे चलाए जा रहे हैं। इनसे निकलने वाले प्रदूषण और अन्य समस्याओं के कारण जनता, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


आर टी आई कार्यकर्ता संजय तिवारी ने मामले की शिकायत महानगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद मनपा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।


आखिरकार तंग आकर आर टी आई कार्यकर्ता संजय तिवारी ने मुंबई उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की।


गत 2 दिसम्बर को उच्च न्यायालय ने महानगर पालिका प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को संजय तिवारी की शिकायत की जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।



Right decission