जोगेश्वरी से शिर्डी निकली साई पालकी ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई

जोगेश्वरी पश्चिम स्थित आनंद नगर बाजार के सांई मंदिर से सांई बाबा की पालकी शिरडी के लिए गुरुवार 12 दिसंबर को रवाना हुई। यह 4 दिवसीय पालकी यात्रा आनंद नगर के सांई बाबा मंदिर से सांई बाबा मंदिर शिर्डी के लिए रवाना हुई।

आनंद नगर सांई बाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ आर जी राव ने बताया कि श्री साईं सेवकरी संस्था के 25 सांई भक्त सांई बाबा की पालकी लेकर आनंद नगर जोगेश्वरी से सुबह 11बजे आरती के बाद सांई मंदिर से शिर्डी के लिए रवाना हुए । सांई भक्त ठाणे,कसारा, इगतपुरी होकर चौथे दिन शिर्डी पहुंचेंगे।

सांई भक्त राजुल पटेल,( पूर्व नगर सेविका) एवं लोखंडवाला सिटीजन फोरम के कैप्टन राकेश जी की उपस्थिति में सांई बाबा की पालकी शिर्डी के लिए रवाना हुई ।

बाबा की इस पालकी के साथ सांई भक्त किशोर धुरे के नेतृत्व में सुनीता सरोज, करांडे, कुसुम, सदानंद पुजारी, अशोक , श्रीमती मीनाक्षी ढले, कविता वाठ,दीपक लोखंडे, , सुदेश मोहिते, अशोक वडार सहित कई अन्य सांई भक्त रवाना हुए । इस अवसर पर आनंद नगर सांई बाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ आर जी राव द्वारा साईं भक्तो के लिए कंबल,बिस्कुट, तथा रास्ते के लिए नाश्ता पानी का प्रबंध किया ।

शिर्डी के लिए निकली साई बाबा की पालकी में राज वाघमारे, साबरा, विजय पोलेकर, कृष्णा पुजारी, केनिथ, तथा पूर्व नगर सेवक पांडुरंग आंब्रे तथा अन्य सांई भक्तों ने आर्थिक सहयोग कर अहम् भूमिका निभाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

माथाडी यूनियन की आड़ में अंधेरी MIDC में वसूली और आतंक, 11 के खिलाफ MCOCA के तहत कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंधेरी ईस्ट के MIDC इलाके में...

नालासोपारा की 112 ग्राम एमडी बरामदगी से खुला 139 करोड़ का अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट, 21 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय नालासोपारा पूर्व में 24 जून को...

SCLR फ्लाईओवर के नीचे नहीं निकल पा रही BEST की डबल-डेकर बसें, ऊंचाई 17 सेंटीमीटर घटाने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा BEST...

मुंबई में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर की जमीन नहीं तलाश पा रही BMC, शहर से बाहर जमीन खरीदने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में आवारा और सामुदायिक कुत्तों...