मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी, 115 करोड़ की ड्रग्स बरामद।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 7 ने सतारा जिले में चल रही एक ड्रग्स फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 115 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच 7 ने मुलुंड पश्चिम से 2 आरोपियों को 136 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया था। इसी मामले की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले 2 आरोपियों को ठाणे और पुणे से गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान सतारा में ड्रग्स फैक्टरी की जानकारी मिली।

क्राइम ब्रांच ने सतारा जिले के सांवरी गाँव में छापा मारकर एक ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने ड्रग्स फैक्टरी से 7.5 किलो एमडी, 38 किलो एमडी बनाने का केमिकल समेत कुल रू 115 करोड़ की ड्रग्स बरामद किया है और 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है इसीलिए आरोपियों का नाम गुप्त रखा गया है।

सह पुलिस आयुक्त(अपराध)लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत की टीम ने की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहीहंडी उत्सव के दौरान ईंट का कॉलम गिरा, 7 साल के बच्चे की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में...

मुंबई में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश, 367 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई उपनगर में हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 64.60 लाख रुपये की हेरोइन जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई और उपनगरों में मादक...