भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगरपालिका की 24वीं वर्षगांठ मंगलवार को सादगी से मनाई गई।

Date:

मुंबई वार्ता/ कृष्ण गोपाल सिंह

भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगरपालिका की 24वीं वर्षगांठ मंगलवार को सादगी से मनाई गई क्योंकि राज्य में मनपा के आम चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी।

इस अवसर पर, आयुक्त एवं प्रशासक अनमोल सागर ने मनपा मुख्यालय परिसर में स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अ

तिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके, उपायुक्त विक्रम दराडे, बालकृष्ण क्षीरसागर, सहायक आयुक्त शैलेश डोंडे, अतिरिक्त नगर अभियंता सचिन नाईक, विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आचार संहिता लागू होने के कारण अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव कार्यों में व्यस्त थे, इसलिए मनपा मुख्यालय में किसी बड़े कार्यक्रम या सजावट के बिना ही यह वर्षगांठ सादगी पूर्वक मनाई गई। शाम को मुख्यालय में एक छोटा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में नकली नोटों का जाल: 2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की...