श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स और सोना तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर 8.467 करोड़ का गांजा और रू 3,19,09,350 का सोना बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंकॉक से मुंबई आए एक यात्री की तलाशी के दौरान उसके पास से रू 8.467 करोड़ का गांजा बरामद हुआ।


एक बांग्लादेशी नागरिक को रू 1,86,35 060 मूल्य का 1460 ग्राम सोने के वैक्स समेत गिरफ्तार किया गया। माले से मुंबई होकर दुबई जाने वाले एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक को रू 1,03,38,630 मूल्य के 810 सोने के वैक्स समेत गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



तस्करी पर लगाम क्यों नहीं लग रही है