औसा विधानसभा में उबाठा गुट व मनसे के पदाधिकारियों का भाजपा में प्रवेश, रविंद्र चव्हाण ने किया स्वागत।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

यश भारतऔसा विधानसभा क्षेत्र से उबाठा गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई पदाधिकारियों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सभी नवप्रवेशित पदाधिकारियों का पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस प्रवेश कार्यक्रम में विधायक अभिमन्यु पवार, सुभाष जाधव, सुभाष गुप्ता, रवी चिल्मे, नवनाथ बन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यों, भाजपा की विचारधारा और विकास की राजनीति से प्रेरित होकर इन सभी पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के विश्वास और सम्मान की पूरी तरह रक्षा की जाएगी।विधायक अभिमन्यु पवार ने कहा कि औसा विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति की सभी सीटों पर भाजपा का वर्चस्व स्थापित होगा।

उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आगामी नगरपालिका चुनावों में भी भाजपा को सफलता मिलेगी।उबाठा गुट और मनसे से भाजपा में प्रवेश करने वालों में उबाठा गुट के सारोला के सरपंच एवं चेयरमैन संजय पाटिल, शाखा प्रमुख पवन साठे, पूर्व सरपंच दिनेश पाटिल, होली के पूर्व सरपंच शाहूराज जाधव, गोही तालुका उपाध्यक्ष नारायण भोसले, भुसणी के पूर्व सरपंच बजरंग माने, हासेगांव शाखा प्रमुख राम भोसले, दीपक पाटिल, अनंत पाटिल, प्रकाश भोसले, नेनाजी जगताप तथा मनसे जिला उपाध्यक्ष गहिनीनाथ सोमवंशी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

अंबरनाथ की जनता दमन के खिलाफ करेगी मतदानप्रवेश कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि अंबरनाथ के जागरूक मतदाता दमन के खिलाफ मतदान करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान अंबरनाथ क्षेत्र में वर्षों से जंगलराज जैसी स्थिति रही है।

चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में गुंडागर्दी के लिए कोई स्थान नहीं है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पारदर्शी शासन के उद्देश्य से भाजपा चुनावी मैदान में उतरी है और इसमें पार्टी को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

1 COMMENT

  1. छोटी पार्टियों का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...

जातिवार जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो, तेलंगाना पैटर्न अपनाए सरकार: हरीश चौधरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता जातिवार जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग...